CodeBucks logo
Hindi Highlights
gov portal

SHALA DARPAN राजस्थान पर लॉगिन कैसे करे एवं शाला दर्पण के फायदे क्या–क्या है ?

SHALA DARPAN राजस्थान पर लॉगिन कैसे करे एवं शाला दर्पण के फायदे क्या–क्या है ?
0 views
3 min read
#gov portal

शाला दर्पण राजस्थान सरकार की एक पोर्टल है, जिसकी मदद से राजस्थान की सभी प्रकार की शिक्षा प्रणाली को डिजिटल बनाने का उद्देश्य है। शाला दर्पण पोर्टल की शुरुआत 5 जून 2015 को मानव HRD मिनिस्ट्री संसाधन विकास मंत्रालय ने की थी। इस सरकारी योजना को ऑनलाइन पढ़ाई को बहुत आगे ले जाने के लिए लागू किया गया था।

शाला दर्पण पोर्टल योजना क्या है :-

राजस्थान सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने "शाला दर्पण" नाम का एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाया है। इस प्लेटफॉर्म का मुख्य लक्ष्य ‘स्कूल प्रबंधन प्रणाली को डिजिटल बनाना है’। शाला दर्पण पोर्टल की सहायता से शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक स्कूल से संबंधित सभी डेटा और जानकारी आसानी से पा सकते हैं।

इस प्लेटफॉर्म पर टीचर्स की जानकारी, स्कूल से संबंधित कई रिपोर्ट्स, विद्यार्थियों की पूरी जानकारी और कैलेंडर उपलब्ध हैं। यह सिस्टम स्कूल प्रशासन को अधिक स्पष्ट और सक्षम बनाने में हेल्प करता है। शाला दर्पण ना केवल sllybus को डिजिटलीकरण करता है, बल्कि एजुकेशन सिस्टम को सुधारने और विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण डेटा भी प्रदान करता है।

How to use Shala Darpan portal :-

शाला दर्पण का इस्तेमाल करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम हैं:

  1. वेबसाइट देखें: सबसे पहले, शाला दर्पण की ऑफिशियल वेबसाइट [rajshaladarpan.nic.in] पर जाएं।

  2. लॉगिन प्रोसेस : यदि आप एक शिक्षक या स्कूल के कर्मचारी हैं, तो "Staff Window" पर क्लिक करें. फिर अपने उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड से लॉगिन कर ले। अगर आप विद्यार्थी या अभिभावक हैं, तो 'Citizen Window' का उपयोग करें।

  3. जानकारी प्राप्त करें: लॉगिन करने के बाद आप छात्र विवरण, शिक्षकों की जानकारी, अकादमिक रिपोर्ट्स आदि देख सकते हैं।

  4. विद्यार्थी/शिक्षक से जुड़े विकल्प: वहाँ उपस्थिति, परीक्षा परिणाम और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी मिलती है। शिक्षक कक्षा निर्देशन, उपस्थिति और छात्र प्रगति रिपोर्ट देख सकते हैं।

  5. डाउनलोड करना और रिपोर्ट करना: जरूरत पड़ने पर, आप कई रिपोर्ट और फॉर्म डाउनलोड भी कर सकते हैं और स्कूल या शिक्षा विभाग को रिपोर्ट कर सकते हैं।

  6. अपडेट और जानकारी: शाला दर्पण भी समय-समय पर नवीनतम शैक्षिक अपडेट प्रदान करता है।

शाला दर्पण का उपयोग करते समय किसी भी समस्या या शंका का समाधान करने के लिए उनके help section में जाएं।

शाला दर्पण पोर्टल के फायदे :-

शाला दर्पण बहुत फायदे हैं, विशेष रूप से indian education system में:

  1. ट्रांसप्रेंसी: शाला दर्पण, शिक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाता है, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को स्कूल से संबंधित सभी जानकारी आसानी से और सटीक रूप से मिलती है।

  2. आसानी से एजुकेशन का प्रबंधन: यह सिस्टम शिक्षा प्रबंधन को और अधिक सक्षम बनाता है। स्कूल प्रशासन और शिक्षक विद्यार्थियों की उपस्थिति, प्रगति और अन्य महत्वपूर्ण डेटा को आसानी से देख सकते हैं।

  3. समय बचाने: ये डिजिटल प्रणाली होने से शिक्षकों और कर्मचारियों को मैनुअल रूप से रिकॉर्ड रखने की जगह,ऑनलाइन डेटा का प्रबंधन करने में समय बचाता है।

  4. आसानी से पहुँच: शाला दर्पण की वेबसाइट के माध्यम से, विद्यार्थी और अभिभावक कभी भी शिक्षा के बारे में जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं।

  5. एजुकेशन में सुधार के लिए डेटा: शिक्षा नीतियों को सुधारने के लिए यह प्रणाली महत्वपूर्ण डेटा और विश्लेषण प्रदान करती है।

  6. संचार क्षमता में सुधार: शाला दर्पण विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संचार को आसान बनाता है, जिससे शिक्षा प्रक्रिया में और भी अधिक संवाद होता है।

उम्मीद है आपके लिए ये जानकारी फायदेमंद रही होगी।

100 रुपए में MOMOS MAKER MACHINE Kajal Aggarwal ki new movie